भारत
बाप रे! लग्जरी वाहन चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, ऑनलाइन टूल से खेल
jantaserishta.com
14 April 2024 8:10 AM IST

x
गैंग ने पिछले चार महीने में करीब 60 कार चोरी की हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को लग्जरी वाहन चुराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के सरगना समेत दो वाहन चोर और तीन खरीददार शामिल हैं। आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना पटियाला निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ स्मार्टी, हरिद्वार निवासी अखलाक और खरीददारों में अमृतसर निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सप्पी, मनदीप सिंह उर्फ दीप व तरनतारन निवासी अमनदीप उर्फ अमन उर्फ मास्टर के रूप में हुई हैं। पुलिस को इनके कब्जे से 14 लग्जरी कार, 61 रिमोट चाबी, 10 स्क्रू ड्राइवर समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, इस गैंग ने पिछले चार महीने में करीब 60 कार चोरी की हैं। इस गैंग का सरगना बीटेक है और वाहनों के बारे में अच्छी खासी जानकारी रखता है। वह कार की मूल डिजिटल कुंजी को एक खाली कुंजी पर डाउनलोड कर एक्स-टूल के माध्यम से चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन कर उसे लगाया गया था। इस टीम ने चोरी की घटनाओं के पैटर्न, समय और विभिन्न मामलों के सीसीटीवी फुटेज का अध्ययन किया तो यह पता चला कि आरोपी व्यक्ति ज्यादातर वारदातों को आधी रात के वक्त अंजाम देते हैं। टीम ने दिल्ली में सक्रिय विभिन्न गिरोहों के बारे में जानकारी एकत्र की और टेक्निकल सर्विलॉन्स के जरिये आरोपी हरप्रीत उर्फ स्मार्टी के गिरोह पर फोकस करना शुरू कर दिया। सूचना के आधार पर हरप्रीत और अखलाक को रिंग रोड से दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ओबीडी (ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक) के माध्यम से कारों को चुराने के अनोखे तरीके का खुलासा किया। सभी आधुनिक कारों में एक ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक पोर्ट होता है, जो वास्तविक टेक्नीशियन को वाहन के मुख्य फ्रेम तक पहुंचने और वाहन के इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजन और अन्य प्रणालियों में खामियों की जांच करने के लिए अधिकृत करता है। हरप्रीत बीटेक पास है। वह पोर्ट का उपयोग कार की मूल डिजिटल कुंजी को एक खाली कुंजी पर डाउनलोड करने के लिए करता था। इस तरह इन चीनी स्कैनर अर्थात एक्स-टूल के माध्यम से वारदात को अंजाम देता था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





