
x
एक आरोपी फरार
Noida नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की थाना सूरजपुर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, 5 से 6 मोटरसाइकिलों के पार्ट्स तथा दो अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों और पार्ट्स की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 23 जून को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर थाना सूरजपुर पुलिस ने गुलिस्तानपुर अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस ने सूर्या उर्फ मोहन, दीपक पाल, लक्की चंदेल, आसिफ और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया। शुरुआती तलाशी में इनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें और दो अवैध चाकू बरामद हुए। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर एलजी गोलचक्कर के पास जंगल क्षेत्र से 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सक्रिय था। आरोपी पहले रेकी कर सुनसान स्थानों या पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे।
कई मामलों में ये आरोपी 'ऑन डिमांड' वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा जाता था और बाद में उनके इंजन, टायर, हैंडल, टंकी, शॉकर और अन्य पार्ट्स निकालकर बेच दिए जाते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर और अभ्यस्त अपराधी हैं तथा इनके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर समेत विभिन्न थानों में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का सदस्य आसिफ कबाड़ का काम करता है और चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने में अहम भूमिका निभाता था। बरामद मोटरसाइकिलों में बुलेट, हीरो स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, हीरो करिज्मा और अन्य मॉडल शामिल हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने आसपास के जिलों में और कितनी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
Tagsनोएडा वाहन चोरीसूरजपुर पुलिसअंतरराज्यीय चोर गिरोहगौतमबुद्ध नगर पुलिसचोरी की बाइक बरामद18 लाख की बाइक बरामददिल्ली एनसीआर वाहन चोरीग्रेटर नोएडा अपराधमोटरसाइकिल चोर गिरोहसूर्या उर्फ मोहनआसिफअवैध चाकू बरामदपुलिस कार्रवाईनोएडा क्राइम न्यूजवाहन चोर गिरफ्तारNoida vehicle theftSurajpur policeinterstate gang of thievesGautam Buddha Nagar policestolen bike recoveredbike worth Rs 18 lakh recoveredDelhi NCR vehicle theftGreater Noida crimemotorcycle thief gangSurya alias MohanAsifillegal knife recoveredpolice actionNoida crime newsvehicle thief arrested
Next Story





