भारत

अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 7 लोगों को दबोचा गया

jantaserishta.com
11 Sept 2022 3:55 PM IST
अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, 7 लोगों को दबोचा गया
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई
पुलिस ने बताया कि यह लोग अवैध हथियारों के साथ पाए गए हैं।
इंदौर: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग अवैध हथियारों के साथ पाए गए हैं।
सब-इंस्पेक्टर राहुल काले ने पीटीआई को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक फैक्ट्री पर रात करीब 10 बजे पहुंची। पुलिस को उस फैक्ट्री में आठ लोग मिले। वहां से एक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस फैक्ट्री से 10 पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी पिस्टल भारत में ही बने हुए हैं और सभी 32 बोर के हैं।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत हरियाणा के विक्रमजीत, जसवंत, कुलदीप, मनदीप लांबा, जगजीत, संदीप कुम्हार और निखिल सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े हुए आरोपियों ने कहा कि उन्होंने अपने स्थानीय संपर्क से हथियार और गोला-बारूद एकत्र किया है। साथ ही वह वहां उस फैक्ट्री में किसी का इंतजार कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी में शामिल है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story