भारत
गैंग का खुलासा: 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 April 2023 10:23 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| दिल्ली एनसीआर में सक्रिय लग्जरी गाड़िया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए, ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा-2 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की गाड़ियां कम दाम पर खरीद, दूर दराज वाले इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो, ब्रेजा और फॉर्च्यूनर गाड़ियां, फर्जी नंबर प्लेट, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मूल्ला, इंद्रजीत, सलाउद्दीन उर्फ अकबर अली और मोहम्मद हारुन को गिरफ्तार किया है। ये अंतरराज्यीय गैंग वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं, जो इन्होंने गुरुग्राम और दिल्ली से चोरी की थी और बेचने के लिए नोएडा आए थे।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रवीण त्यागी को चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ कोतवाली बीटा-2 इलाके में स्थित डाढा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया था। प्रवीण त्यागी से हुई पूछताछ के आधार पर कोतवाली बीटा पुलिस ने 10 अप्रैल को मोहम्मद सरफराज उर्फ दिलशाद उर्फ मुल्ला चोरी की फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ पकड़ा। सरफराज ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी अपने साथी फरमान और इमरान के साथ मिलकर गुरूग्राम हरियाणा से चोरी की थी और वह चोरी की कार गाड़ी अपने साथियों को बेचने आया था।
एडिशनल डीसीपी के अनुसार सरफराज ने बताया कि इससे पहले भी उसने और इमरान के साथ मिलकर दिल्ली और हरियाणा से कई लग्जरी गाड़ी चोरी की हैं और उन गाड़ियों को बेचने के लिए हारून, सलाउद्दीन, इंद्रजीत को अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे बुलाया है। पुलिस टीम जब अल्फा वन मेट्रो स्टेशन के नीचे पहुंचे तो मेट्रो स्टेशन नीचे एक ब्रेजा गाड़ी में हारुन, सलाउद्दीन और इंद्रजीत खड़े मिले। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी ब्रेजा बरामद कर ली। सरफराज ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी थाना सिविल लाइन गुरुग्राम से, स्कॉर्पियो गाड़ी सेक्टर 9 थाना गुरुग्राम से और ब्रेजा गाड़ी को अप्रैल को दिल्ली से चोरी किया था। पुलिस से बचाने के लिए चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी। पकड़े गए चोरों में सरफराज एक शातिर किस्म का वाहन चोर हैं और मेरठ के नौचंदी और अमरोहा से जेल जा चुका है। पुलिस ने इस गैंग के फरार चल रहे दो बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़अंतरराज्यीय गैंगकोतवाली बीटा-2 पुलिसचोरीdelhidelhi newsinterstate gangkotwali beta-2 policetheft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





