भारत

अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 राज्यों में फैलाई दहशत

jantaserishta.com
14 Feb 2025 4:38 PM IST
अंतरराज्यीय अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 3 राज्यों में फैलाई दहशत
x
सांकेतिक तस्वीर
1995 से था फरार.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी किशोर (50) के रूप में हुई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि किशोर मध्य प्रदेश के जबलपुर में छिपा हुआ है और वहां एक ट्यूशन सेंटर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने जबलपुर पहुंचकर उसे धर दबोचा. पुलिस का कहना है कि किशोर के खिलाफ 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
इनमें 1995 में उत्तर प्रदेश में की गई हत्या, दिल्ली के मालवीय नगर में डकैती और शस्त्र अधिनियम (Arms Act) एवं मादक पदार्थ निषेध अधिनियम (NDPS Act) के तहत कई अपराध शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था. विभिन्न अदालतों ने उसे घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) करार दिया था.
पूछताछ के दौरान किशोर ने खुलासा किया कि उसने अपराध की दुनिया में कदम तब रखा जब 1995 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इसके बाद वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया और लगातार अपराध करता रहा. दिल्ली पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर उससे और भी मामलों की पूछताछ करेगी, जिससे अन्य अपराधों का भी खुलासा होने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story