भारत

वाह रे बिगड़ैल: दो युवकों को ठीक से बाइक चलाने के लिए टोका, तो बुजुर्ग का कर दिया ये हाल

jantaserishta.com
6 Dec 2021 1:44 PM IST
वाह रे बिगड़ैल: दो युवकों को ठीक से बाइक चलाने के लिए टोका, तो बुजुर्ग का कर दिया ये हाल
x
खतरनाक ढंग से बाइक चला रहे थे युवक।

दिल्ली: द‍िल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में एक बुजुर्ग ने दो युवकों को ठीक से बाइक चलाने के लिए टोका तो आरोपितों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी.

पीड़ित बुजुर्ग के परिवार के लोगों ने बताया कि इस घटना से कुछ देर पहले ही आरोपितों ने पास में ही एक अन्य बुजुर्ग को भी पीटा था जिसका सीसीटीवी फुटेज लोगों को मिल गया है.
खतरनाक ढंग से बाइक चला रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार, 60 साल के श्रवण कुमार दक्षिणपुरी में रहते हैं और राज मिस्त्री का काम करते हैं. श्रवण कुमार के बेटे ने बताया कि रविवार शाम श्रवण काम से लौट रहे थे, तभी दक्षिणपुरी के पास उन्होंने देखा कि सामने से बाइक लहराते हुए दो युवक आ रहे थे. वे खतरनाक ढंग से बाइक चला रहे थे. उन्होंने युवकों को रोककर कहा कि वे ठीक से बाइक चलाएं वर्ना हादसा हो सकता है.
बाइक सवार युवकों ने शराब पी रखी थी. वे श्रवण से बहस करने लगे और उन्हें पीटने लगे. आरोपितों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए.
आरोप‍ियों ने दो अन्य लोगों को भी पीटा
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे श्रवण के परिजनों ने उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. श्रवण के परिजनों ने बताया कि इस घटना से थोड़ी देर पहले भी आरोपितों ने इलाके में दो और लोगों को भी पीटा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story