भारत

जासूसी के आरोप में पकड़ी गईं 2 बहनों से पूछताछ जारी, जांच एजेंसियों का बढ़ता जा रहा है शक

jantaserishta.com
24 May 2021 11:30 AM IST
जासूसी के आरोप में पकड़ी गईं 2 बहनों से पूछताछ जारी, जांच एजेंसियों का बढ़ता जा रहा है शक
x

मध्यप्रदेश के इंदौर के समीप बने महू आर्मी कैंट से जासूसी के आरोप में पकड़ी गईं दोनों बहनों से जांच एजेंसियों की पूछताछ में अब तक जो जानकारी निकल कर सामने आई है उससे शक आईएसआई पर जा रहा है.

दरअसल, दोनों बहनों का कहना है कि वो पाकिस्तान में जिन युवकों से बातचीत करती थीं उनसे वो शादी करना चाहती थी. इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि दोनों बहनें कहीं आईएसआई की किसी साजिश का शिकार तो नहीं? हालांकि इसके बारे में अबतक कोई खास सबूत सुरक्षा एजेंसियों के हाथ नहीं आए हैं.
दोनों युवतियों से अबतक पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक उनके कॉल रिकार्ड्स से इस बात की पुष्टि तो हो चुकी है कि युवतियां पाकिस्तान के युवकों से बातचीत और चैटिंग करती रहती थीं.
एजेंसियां की जांच में फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि इन्होंने गोपनीय दसतावेज या सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे युवकों को भेजे हों. जो सबसे बड़ा सवाल है वो यह कि इनमें से एक युवती ने फेसबुक पर फेक प्रोफाइल क्यों बनाया था और बाद में उसे डिलीट क्यों किया?
बहरहाल, फिलहाल दोनों बहनों पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और उनसे घर पर ही पूछताछ की जा रही है. हालांकि जिन पाकिस्तानी युवकों से वो बात करती थीं, पुलिस के मुताबिक उनकी गतिविधियां ज़रूर संदिग्ध रही हैं. इसलिए मामला संजीदा हो जाता है. बता दें कि महू सैन्य छावनी पहले भी आईएसआई के निशाने पर रह चुका है. इससे पहले यहां 2019 में एक जवान को गिरफ्तार किया गया था जो आईएसआई के हनीट्रैप जाल में फंसा हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story