भारत

International Yoga Day 2023: केंद्रीय मंत्रियों ने किए योग, देखें वीडियो

Nil dhankar
21 Jun 2023 7:31 AM IST
International Yoga Day 2023: केंद्रीय मंत्रियों ने किए योग, देखें वीडियो
x

दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर में योग दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर योग दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी-20 प्रतिनिधियों ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में योग किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में योग किया।






बता दें कि दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Next Story