अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens day) के अवसर पर 29 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया. महिलाओं के सशक्तीकरण में उच्चतम योगदान देने वाली 29 महिलाओं को 2020 और 2021 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया. बता दें इनमें 2020 के लिए 14 पुरस्कार और 2021 के लिए 14 पुरस्कार शामिल हैं. नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puruskar) व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए मान्यतास्वरूप महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत प्रदान किए जाते हैं.
President Ram Nath Kovind confers 'Nari Shakti Puruskar' to women from various fields earlier today on the occasion of International Women's Day pic.twitter.com/8eQpwRlaJo
— ANI (@ANI) March 8, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





