भारत
एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट एक्टिव, छात्रों को बना रहा निशाना
jantaserishta.com
17 Dec 2022 6:00 PM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नेपाल और अन्य रास्तों से आई ड्रग्स गैंग दिल्ली-एनसीआर में छात्रों को निशाना बना रही हैं। अक्टूबर में गौतम बुद्ध नगर की स्पेशल टीम और नॉलेज पार्क पुलिस ने विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके कब्जे से एमडीएमए कैटेगरी का 65 ग्राम मेथामफेटामाइन क्रिस्टल बरामद किया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रुपये है। पुलिस ने स्थानीय बदमाशों के साथ मिलकर रैकेट चलाने वाले कई गिरोहों को गिरफ्तार किया है। शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उक्त सभी गिरोहों के विदेशों में संबंध हैं।
सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल ऑपरेशन टीम ने तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान ओलाडेले जिमोह, अजुह डेनियल नवाचीनमेरे और कॉलिंस ताबुगबो ओडिंबा के रूप में हुई। यह सभी दिल्ली-एनसीआर मे अवैध ड्रग्स की सप्लाई करते थे। यह बताया गया है कि इनमें से ज्यादातर गिरोह छात्र वीजा पर दिल्ली पहुंचे और ड्रग्स की सप्लाई करने लगे थे।
पुलिस ने कहा कि ज्यादातर नाइजीरियाई लोग छात्रों के वेश में भारत आते हैं और दिल्ली में अपना कारोबार शुरू करते हैं। इनकी मुख्य सप्लाई को विफल करने और इनके गठजोड़ को तोड़ने के लिए पुलिस सक्रियता से प्रयास कर रही है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि ड्रग गिरोहों के बढ़ते कारोबार ने सिस्टम की ओर से विफलता का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में विभागों की सतर्कता के बावजूद कुछ मौजूदा खामियों से नशा गिरोहों को फायदा होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





