भारत

देश में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा, करवाया जा रहा था 'गंदा धंधा'

jantaserishta.com
9 Sept 2023 9:21 AM IST
देश में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा, करवाया जा रहा था गंदा धंधा
x
पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की जा रही है.
गोवा: गोवा में पुलिस ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक स्वयं सेवी संगठन की सूचना के बाद केन्या की लड़कियों को मुक्त कराया. पुलिस का कहना है कि लड़कियों को मसाज पार्लर और होटल में काम दिलाने के नाम पर केन्या से लाया गया था. यहां लाने के बाद उनके दस्तावेज ले लिए गए थे. पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की जा रही है.
नॉर्थ गोवा एसपी निधिन वालसन ने बताया कि केन्या की रहने वाली दो महिलाएं गोवा में कुछ एजेंटों की मदद से वहां की लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए भारत लेकर आईं. लड़कियों को गोवा में मसाज पार्लर और होटल इंडस्ट्री में काम करने का लालच दिया गया था. यहां लाए जाने के बाद उनके पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए और उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया. पुलिस के अनुसार, एनजीओ Arz को जानकारी मिली थी कि कुछ केन्याई लड़कियों को गोवा लाया गया है और उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए कुछ लोग बेंगलुरु ले जा रहे हैं. इसके बाद एनजीओ ने लड़कियों की तलाश की और गोवा पुलिस को सूचना दी.
उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वालसन ने कहा कि एसडीपीओ जीवाबा दलवी अंजूना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रशाल देसाई ने छापेमारी कर केन्याई लड़कियों को बचाया. अब उन्हें उनके देश भेजने के लिए जरूरी औपचारिकताएं की जा रही हैं. पुलिस इस रैकेट के बारे में गहनता से छानबीन कर रही है.
एनजीओ ARJ की कार्यकर्ता ज्यूलियाना लोहार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि गोवा में वेश्यावृत्ति के लिए केन्याई लड़कियों को लाया गया है. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें मुक्त कराया गया. लड़कियों को मर्शी में महिला सुधारगृह में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story