भारत

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा, इस हालत में पकड़ी गई लड़कियांं

jantaserishta.com
4 July 2025 5:31 PM IST
इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा, इस हालत में पकड़ी गई लड़कियांं
x
बड़ा खुलासा हुआ.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बीच स्थित पैराडाइस होटल में एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. यह रैकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसमें विदेशी लड़कियों को शामिल किया गया था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की.
जानकारी के अनुसार होटल को ढाई लाख रुपये प्रति माह किराए पर लिया गया था. यहां रूस, उज्बेकिस्तान सहित अन्य देशों की लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों को सेवा देने की पेशकश की जाती थी. नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा. उसने पहले 2000 रुपये जमा किए और बाद में उज्बेक लड़की को बुलाने के लिए 5500 रुपये और होटल का अलग से बिल चुकाया.
इसके बाद जैसे ही विदेशी लड़की कमरे में भेजी गई, पुलिस ने टीम के साथ होटल में छापा मार दिया. मौके से उज्बेकिस्तान की 23 वर्षीय युवती को बचाया गया और रैकेट चला रही महिला रश्मि आनंद खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह रैकेट दिल्ली से कृष्ण कुमार उर्फ राधे देशराज चला रहा था. वह अलग-अलग देशों की लड़कियों को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाकर विभिन्न राज्यों में भेजकर वेश्यावृत्ति करवाता था. फिलहाल कृष्ण कुमार फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है. rescued युवती को रेस्क्यू किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story