भारत
अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2.81 करोड़ की चरस जब्त, चार गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Feb 2026 4:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा अपडेट.
मुंबई; मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में करीब 2.81 करोड़ रुपये कीमत की चरस जब्त की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट ने चलाया। तस्करी का माल नेपाल से होते हुए बिहार के रास्ते मुंबई तक पहुंचता था। आरोपी रेलवे नेटवर्क के जरिए मुंबई में चरस की सप्लाई करते थे।
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 2.81 करोड़ की चरस जब्त की गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट ने चलाया। पुलिस की छापेमारी में नेपाल से भारत में चरस लाने वाले नेटवर्क का खुलासा हुआ। तस्करी का रूट नेपाल से होते हुए बिहार के रास्ते मुंबई तक पहुंचता था। आरोपी रेलवे नेटवर्क के जरिए मुंबई में चरस की सप्लाई करते थे। यह सिंडिकेट पिछले कुछ महीनों से सक्रिय था और मुंबई में लगातार ड्रग्स पहुंचा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाली नागरिक हैं, जिनकी पहचान दीपक लामा (31) और सुंदर रुम्बा (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, मुंबई के विले पार्ले वेस्ट के रहने वाले आबिद और उसकी पत्नी को भी पकड़ा गया है। इस दौरान 2.81 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और उनके पास से 1.715 किलोग्राम चरस और कुछ नकदी मिली। पूछताछ में लोकल पेडलर का पता चला, जिसे 26 फरवरी 2026 को लोअर लिंक इलाके से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1.103 किलो चरस और नकदी बरामद की गई। एक महिला गैंग का आर्थिक लेनदेन संभाल रही थी और उसे 27 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान नेपाल में मुख्य सप्लायर, बिहार में ट्रांजिट पॉइंट और मुंबई में लोकल डिस्ट्रीब्यूटरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है और जांच जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मुंबई पुलिस नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखे हुए है और ऐसे सभी रैकेट्स को खत्म करने के लिए सक्रिय है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





