भारत
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में रूक-रुककर बारिश जारी रहने के आसार
jantaserishta.com
1 Jun 2023 11:09 AM IST

x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। मौसम विज्ञान के एक बयान में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश/गरज/बिजली गिरने की संभावना के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे।
बयान में कहा गया है कि आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसा ही मौसम तीन जून तक जारी रहेगा। किसानों को सलाह दी गई है कि वे 4 जून से खेती का काम करें। श्रीनगर में 11.4, पहलगाम में 7.6 और गुलमर्ग में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में न्यूनतम तापमान 9.5 और लेह में 4.4 रहा। जम्मू में 18.5, कटरा में 15.8, बटोटे में 11, बनिहाल में 11.1 और भद्रवाह में 10.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर मौसमबारिशJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir WeatherRain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





