भारत

इंटरमीडिएट के स्टूडेंट समुद्र में डूबे, 2 लापता

Nilmani Pal
4 Oct 2022 4:13 PM IST
इंटरमीडिएट के स्टूडेंट समुद्र में डूबे, 2 लापता
x

अमरावती(आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में मंगलवार को समुद्र तट पर तीन छात्र डूब गए और दो अन्य लापता हो गए। यह घटना सूर्यलंका तट पर हुई, जब विजयवाड़ा के इंटरमीडिएट के छात्रों का एक समूह स्नान कर रहा था। तेज लहर ने उन्हें समुद्र के पानी में खींच लिया, जिससे सात छात्र लापता हो गए। उनमें से दो को तैराकों ने बचा लिया।

बचावकर्मियों को बाद में तीन लापता छात्रों के शव मिले। लापता दो और छात्रों की तलाश की जा रही थी। मृतकों की पहचान अभि, सिद्धू और साईं मधु के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 15 साल है। ये विजयवाड़ा के सिंह नगर इलाके के रहने वाले थे।

Next Story