भारत

PG की छत पर इंटीरियर डिजाइनिंग छात्रा से दुष्कर्म, तार से गला बांधकर सिक्योरिटी गार्ड ने मिटाई हवस

jantaserishta.com
9 Aug 2026 4:22 PM IST
PG की छत पर इंटीरियर डिजाइनिंग छात्रा से दुष्कर्म, तार से गला बांधकर सिक्योरिटी गार्ड ने मिटाई हवस
x
आरोपी गिरफ्तार.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के आनंदनगर इलाके में एक PG में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि PG में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करने वाले धर्मसिंह ने छत पर युवती को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की. हालांकि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पीड़ित छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक युवती रात करीब 10 बजे PG की छत पर वॉक करने के लिए गई थी. उस समय छत पर सिक्योरिटी गार्ड धर्मसिंह भी मौजूद था. आरोप है कि युवती ने जब आरोपी से बचने के लिए वहां से निकलने की कोशिश की, तो धर्मसिंह ने उसके गले में वायर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
मामले की सूचना मिलते ही आनंदनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश के लिए आनंदनगर पुलिस, एलसीबी और क्राइम ब्रांच की करीब 10 टीमें गठित की गईं थीं. पुलिस टीमों ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मसिंह से जुड़े CCTV फुटेज भी जारी किए. इसमें वह लिफ्ट के जरिए छत की ओर जाता और वहां से आवाजाही करता हुआ दिखाई दे रहा है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है और उसने कुछ ही दिन पहले PG में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी शुरू की थी. पुलिस ने आरोपी को सुबह गिरफ्तार कर लिया. अब उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story