भारत

महात्मा गांधी की जयंती पर पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
2 Oct 2026 9:44 AM IST
महात्मा गांधी की जयंती पर पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि
x
पोरबंदर: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उनके जन्मस्थान पोरबंदर के कीर्तिमंदिर में भावांजलि कार्यक्रम हुआ। हर साल की परंपरा के अनुसार, कीर्तिमंदिर परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी हुई। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल खास तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने पूज्य बापू की जन्मभूमि पर सिर झुकाकर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए। प्रार्थना सभा के दौरान अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने प्रार्थना की और महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन गाए गए। पूरा माहौल बापू के विचारों और आदर्शों से गूंज उठा, और गांधीजी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और सभी धर्मों में समानता के विचारों को याद किया गया।
इससे पहले, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मोडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सत्य, अहिंसा और सद्भावना के शाश्वत आदर्शों से विश्व को शांति का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भावपूर्ण वंदन।"
सीएम पटेल ने लिखा, "सादगीपूर्ण जीवन, स्वच्छता के प्रति उनका आग्रह, खादी और स्वावलंबन के उनके संकल्प आज भी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शक बने हुए हैं। 'स्वच्छता वहां प्रभुता' के मंत्र को आत्मसात कर आइए हम सभी मिलकर पूज्य बापू के विचारों को आचरण में उतारें और स्वच्छ, समृद्ध तथा सक्षम राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हों।"
राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सत्य, सद्भाव और अहिंसा के अद्भुत मंत्र के जरिए भारतवासियों को स्वतंत्रता के लिए जागृत करने वाले सादगी व सदाचार के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत्-शत् नमन।"
भाजपा सांसद देवुसिंह चौहान ने लिखा, "समस्त विश्व को सत्य, अहिंसा और शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाले महामानव, स्वच्छता के आग्रही, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story