दिलचस्प मुकाबला: उत्तराखंड, गोवा समेत यूपी की 55 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को वोट का इंतजार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम गया. उत्तराखंड और गोवा में भी एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था. शाम पांच बजे इन दोनों राज्यों में भी चुनाव प्रचार का शोर थम गया. बता दें कि यूपी में 7 चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है जबकि दूसरे चरण के तहत 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा. वहीं उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को ही वोटिंग होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





