रोचक केस: युवक ने काटा था पेड़, लगा इतने करोड़ का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

DEMO PIC
मध्य प्रदेश के वन विभाग के एक अधिकारी ने दो पेड़ों की अवैध कटाई करने पर एक आदिवासी युवक पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला रायसेन जिले का है, जहां युवक पर अवैध तौर पर दो पेड़ों को काटने का आरोप है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पेड़ की वास्तविक कीमत के अलावा उससे मिलने वाले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभों को भी कैलकुलेट किया गया है। उसके आधार पर ही जुर्माने की रकम तय की गई है। यह जुर्माना रायसेन जिले के सिलवानी गांव के रहने वाले छोटे लाल भिलाल पर लगाया गया है। 30 वर्षीय युवक पर सागौन के दो वृक्षों को काटने का आरोप है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





