भारत

आमजन में बढ़ने लगा घरेलू सोलर प्लांट के प्रति रुझान

Shantanu Roy
17 March 2024 6:01 PM IST
आमजन में बढ़ने लगा घरेलू सोलर प्लांट के प्रति रुझान
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में भी सोलर प्लांट लगाने को लेकर रुझान बढऩे लगा है। जिले में एक माह में दो सौ लोगों ने घरेलू सोलर प्लांट के लिए आवेदन किया है। वहीं कई लोग अब भी आवेदन करने में लगे हुए है। सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता लाने एवं बढ़ावा देने के लिए हाल ही में सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आमजन द्वारा अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने पर 30 हजार से 78 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा। अविविनिलि के अधीक्षण अभियंता इन्द्रराज मीणा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से घरों में सोलर पावर प्लांट लगवाने पर अनुदान के साथ ही 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त हो जाएगी।
इस योजना द्वारा सौर उर्जा के प्रति जागरूकता बढऩे के साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली के बिलों में भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को एक किलोवॉट के कनेक्शन पर 30 हजार, 2 किलो वॉट तक के कनेक्शन पर 60 हजार तथा 3 किलोवॉट या अधिक के कनेक्शन पर अधिकतम 78 हजार रुपए का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा। आवेदक इस योजना में आवेदन करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कर सोलर प्लांट लगवा सकते है। पंजीकृत सोलर विक्रेता से सोलर प्लांट स्थापित करने के उपरांत अनुदान राशि सीधे आवेदक के बैंक खाते में प्राप्त होगी। गौरतलब है कि सामान्यत: सोलर पैनल द्वारा 25 वर्षों तक बिजली प्राप्त होती है, जिसके कारण उपभोक्ताओं के बिल में कमी तो होगी। साथ ही इससे कार्बन समतुल्य उत्सर्जन कम होगा। जिससे प्रदूषण में कमी आएगी। आवेदन के लिए पोर्टल पर उपभोक्ता की सामान्य जानकारी के अलावा विद्युत बिल में दर्ज के नम्बर आवश्यक होते है।
Next Story