भारत
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक-स्कूटी बरामद
jantaserishta.com
7 July 2026 5:44 PM IST

x
पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद 12 वाहनों में से 8 वाहनों के संबंध में एनसीआर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में भी जांच की जा रही है.
नोएडा: नोएडा पुलिस के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की हैं। इसके अलावा एक अवैध चाकू तथा एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अमरोहा तथा मन्नू पुत्र मनोज निवासी जिला हापुड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एफएनजी सर्विस रोड स्थित ग्रीन बेल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद 12 वाहनों में से 8 वाहनों के संबंध में एनसीआर के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों और ऐसे इलाकों की पहले रेकी करते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे। मौका मिलते ही वे वहां खड़ी बाइक और स्कूटी चोरी कर लेते थे और उन्हें कुछ समय के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे। बाद में चोरी के वाहनों को कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच देते थे। कई बार वे वाहनों के महंगे पार्ट्स निकालकर भी बेचते थे, जिससे उन्हें अतिरिक्त मुनाफा मिलता था।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गौरव मजदूरी का काम करता है और लंबे समय से एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह पूर्व में दिल्ली में वाहन चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। वहीं, मन्नू वाहन पंक्चर बनाने का काम करता था और चोरी की वारदातों में गौरव का साथ देता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गौरव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, दिल्ली और फरीदाबाद सहित कई स्थानों पर वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के अनेक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मन्नू के खिलाफ भी कई वाहन चोरी से जुड़े मामले दर्ज पाए गए हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है। सेक्टर-63 की पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।
Tagsअंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोहवाहन चोरनोएडा पुलिसInter-state vehicle theft gangvehicle thievesNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





