भारत
200 KM पीछा कर अंतर-राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 May 2026 5:57 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने 200 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद एक अंतर-राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन आदतन चोर, दो महिला सहयोगी और चोरी का सामान खरीदने वाला एक जौहरी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने, चांदी और हीरे के गहने, घर तोड़ने के औजार, 34 मास्टर चाबियां और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, लोधी रोड कॉम्प्लेक्स स्थित एक सरकारी फ्लैट में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि परिवार के बाहर होने के दौरान अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले में थाना लोधी कॉलोनी में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इंस्पेक्टर रविंदर कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध मारुति सेलेरियो कार दिखाई दी, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन का पीछा शुरू किया।
पुलिस ने वाहन को बारापुला, रिंग रोड, सराय काले खां, मेरठ एक्सप्रेसवे, गाजियाबाद, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और नोएडा समेत कई इलाकों से गुजरते हुए ट्रैक किया। आरोपी लगातार रास्ते बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करते रहे। लेकिन, पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मैनुअल ट्रैकिंग जारी रखी। करीब 200 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने गीता कॉलोनी इलाके में संदिग्ध कार को ट्रेस कर लिया।
20 मई की शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को कार में बैठते समय दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी का सामान उनकी महिला सहयोगियों और एक जौहरी के जरिए बेचा जाता था। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों और जौहरी को भी गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि गिरोह बंद पड़े घरों की रेकी करता था और मास्टर चाबियों व विशेष औजारों की मदद से ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 70 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसअंतर-राज्यीय चोर गिरोहDelhiDelhi NewsDelhi PoliceInter-state gang of thieves
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





