भारत

BSNL की केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडफोड़, 9 गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 May 2026 7:32 PM IST
BSNL की केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडफोड़, 9 गिरफ्तार
x
आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है.
पुणे: पुणे शहर के वानवडी इलाके में पुलिस ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की कॉपर केबल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख 70 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय बड़े केबल चोरी रैकेट का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 8 मई की रात से 9 मई की तड़के तक वानवडी पुलिस स्टेशन की जांच टीम कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हडपसर इंडस्ट्रियल एरिया में हनीवेल कंपनी के पास कुछ लोग ड्रेनेज लाइन का ढक्कन खोलकर अंदर से कॉपर केबल निकाल रहे हैं। आरोपी क्रेन की मदद से केबल बाहर खींचकर उसके टुकड़े कर एक आयशर ट्रक में भर रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस उप-निरीक्षक अल्फाज शेख और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रेनेज पाइपलाइन के भीतर डाली गई बीएसएनएल की कॉपर केबल चोरी कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पुणे के निवासी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान अस्लम सगीर खान, आरिफ बुंदुखां खान, शोहेब हारुण खान, सलमान इदरीस मलिक, नरेश कुमार श्रीशिवचरण, नवी मोहम्मद, अनिस अंसारी, अफाक अंसारी और प्रविण बागुल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 34 लाख 80 हजार रुपए की कॉपर वायर, वायर निकालने में इस्तेमाल की गई क्रेन, आयशर ट्रक और मोपेड वाहन समेत कुल 80 लाख 70 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में वानवडी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप-निरीक्षक अल्फाज शेख कर रहे हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त मनोज पाटील, पुलिस उपायुक्त राजलक्ष्मी शिवणकर और सहायक पुलिस आयुक्त नम्रता देसाई के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भाऊसाहेब पाटील और पुलिस निरीक्षक संगीता जाधव के निर्देशानुसार की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story