भारत
युवक को मारने पर हुए उतारू...गोली चलाई, बट से सिर-चेहरे पर वार
jantaserishta.com
15 March 2024 10:11 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
भाजपा कार्यालय में नौकरी कर रहा है।
बहराइच: बहराइच से बलरामपुर शहर से अपने घर आए युवक को बहाने से बुलाकर हमलावर गोंडा हाईवे पर समर्पण हास्पिटल के पास ले गए। अचानक हमले पर युवक जान बचाकर भागा, तो उस पर हमलावरों ने तीन चक्र गोली चलाई। असलहे की बट से युवक के सिर व चेहरे पर वारकर घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। युवक बलरामपुर भाजपा कार्यालय में नौकरी कर रहा है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
देहात कोतवाली के फुटहा कालोनी में 25 वर्षीय यश श्रीवास्तव पुत्र राजीव कुमार बलरामपुर भाजपा कार्यालय में नौकरी करता है। वह गुरुवार को शाम घर आया था। लगभग साढ़े आठ बजे रात उसके मोबाइल पर काल आई। किसी से उसकी हाट टाक हुई। युवक घर से निकला, कुछ लोग उसे लेकर बाइक से समर्पण अस्पताल के पास पहुंचे। इसी दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने घेर कर उसके साथ मारपीट की। युवक जान बचाकर भागा। हमलावरों ने उस पर तीन चक्र गोलियां चलाई। जो युवक के बगल से निकल गई। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने असलहे की बट से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हास्पिटल के पास स्थित घरों से लोग निकल कर शोर मचाते हुए दौड़े, तो हमलावर घायल को छोड़ फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 की टीम ने घायल को एंबुलेंस से शहर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने बताया कि उसके साथ झगड़े की पुरानी रंजिश में हमले की पुरानी रंजिश में वारदात हुई है।
Tagsबलरामपुरबलरामपुर न्यूज़बलरामपुर पुलिसफायरिंगक्राइम न्यूज़BalrampurBalrampur NewsBalrampur PoliceFiringCrime News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





