भारत

हिजाब पर तेज हो रहा बवाल, छात्राओं का कॉलेज के बाहर हंगामा, लगाया 'We Want Justice' का नारा

jantaserishta.com
16 Feb 2022 11:33 AM IST
हिजाब पर तेज हो रहा बवाल, छात्राओं का कॉलेज के बाहर हंगामा, लगाया We Want Justice का नारा
x
देखें वीडियो।

विजयपुरा: कर्नाटक में हिजाब को लेकर एक बार फिर से हंगामा हो गया है. हिजाब पहने हुई छात्राओं ने विजयपुरा के एक कॉलेज में एंट्री को लेकर हंगामा किया है. छात्राएं हिजाब के साथ कॉलेज में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं तभी टीचर्स ने उनको रोक दिया तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी. छात्राओं ने 'We Want Justice' के नारे लगाए.

बता दें कि कर्नाटक हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश दिया है कि कोर्ट के अंतिम आदेश तक स्कूल और कॉलेज में हिजाब, भगवा शॉल या अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ एंट्री नहीं मिलेगी. विजयपुरा में टीचर हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन करा रहे थे तो हिजाब पहने हुई छात्राओं ने उनसे बहस की और हंगामा शुरू कर दिया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story