सतर्क रहना: PM मोदी की रैली पर जारी हुआ था इंटेलिजेंस इनपुट, IB ने कही थी ये बात

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब में एक रैली में जाने के दौरान हुई सुरक्षा चूक को लेकर भले ही राज्य और केंद्र के बीच राजनीति चल रही है, लेकिन इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ऐसी घटना होने की आशंका पहले ही जताई थी। आईबी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान विरोध प्रदर्शन हो सकता है। आईबी ने कहा था कि हुसैनीवाला किसान संगठनों का गढ़ है और वहां गुजरते वक्त कुछ मुश्किलें हो सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया था, 'संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा रहे संगठन भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी और सतनाम सिंह पन्नू के संगठन केएमएससी ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे में वह उनका घेराव करेंगे।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





