भारत

आतंकी खतरे का खुफिया इनपुट, दिल्ली में हाई-अलर्ट

Nilmani Pal
10 May 2026 7:08 AM IST
आतंकी खतरे का खुफिया इनपुट, दिल्ली में हाई-अलर्ट
x

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के कई संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है. शनिवार को सूत्रों ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दफ्तर और आसपास के सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है, बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है. एजेंसियों को इनपुट मिला है कि केंद्रीय दिल्ली के प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है. संभावित हमलों में आत्मघाती हमला, वाहन आधारित आईईडी, गोलीबारी और समन्वित हमलों की आशंका जताई गई है.

सूत्रों ने बताया कि महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, राजनीतिक दफ्तरों, बाजारों, परिवहन केंद्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-सबोटाज जांच शुरू कर दी गई है. शहर भर में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट और क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. साथ ही दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.

पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Next Story