खुफिया अलर्ट! ये आतंकी संगठन संसद भवन का कर सकता है घेराव, एजेंसियां सतर्क

फाइल फोटो
नई दिल्ली: इंटेलिजेंस एजेंसी ने हाल ही में अलर्ट जारी कर कहा है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संसद भवन का घेराव कर उसपर खालिस्तानी झंडा फहरा सकता है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया विभाग का अलर्ट है जिसमें बताया गया है की सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकवादी गुरुपत्वंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में लंबे समय से कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों से अपील की गई है की वो 29 नवंबर को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद का घेराव करें और झंडा फहराएं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





