सनसनीखेज खुलासा: खुफिया एजेंसियों ने दी जानकरी, आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन कर रहा ये काम

नई दिल्ली: झारखंड और पश्चिम बंगाल के युवाओं को कश्मीर ले जाकर प्रशिक्षण देने की योजना आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन ने बनाई है. खुफिया एजेंसी एनआइए को खुफिया सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है. हाल में पश्चिम बंगाल से कई जेएमबी के आतंकियों को खुफिया एजेंसियों दबोचा था. उनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है. खुफिया जानकारी के अनुसार जेएमबी झारखंड और मुर्शिदाबाद की सीमा पर फिर नए सिरे से भसाईपाइकर माड्यूल बनाने की कोशिश कर रहा है. मुर्शिदाबाद में भसाईपाइकर काफी संवेदनशील जगह है. यह जगह मालदा के सीमावर्ती इलाके में भी है. यह बांग्लादेश की सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





