भारत

बुद्धिजीवियों के संगठन ने हथियार प्रशिक्षण शिविर पर चुप्पी को लेकर असम सीएम की आलोचना

jantaserishta.com
4 Aug 2023 5:16 PM IST
बुद्धिजीवियों के संगठन ने हथियार प्रशिक्षण शिविर पर चुप्पी को लेकर असम सीएम की आलोचना
x
गुवाहाटी: बुद्धिजीवियों के संगठन असम सिविल सोसाइटी ने मंगलदोई कस्बे के एक स्कूल में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित हथियार ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) शिविर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की चुप्पी को लेकर उनकी आलोचना की है।
एसीएस अध्यक्ष और गुवाहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हाफिज राशिद अहमद चौधरी ने आईएएनएस को बताया, ''स्कूल में करीब 350 युवाओं को चार दिनों तक ट्रेनिंग दी गई। वे खुलेआम हथियार लहराते नजर आए, लेकिन पुलिस चुप रही। यह घटना भले ही सार्वजनिक हो गई है, इसकी व्यापक स्तर पर आलोचना भी हो रही है। लेकिन हथियार प्रशिक्षण शिविर में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।"
राशिद अहमद चौधरी ने यह भी कहा कि एक कैबिनेट मंत्री और एक पूर्व भाजपा विधायक ने प्रशिक्षण शिविर को समर्थन की पेशकश की थी, लेकिन आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री ने इसके खिलाफ कुछ नहीं कहा है। चौधरी ने पूछा कि इस मामले में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा राष्ट्रीय बजरंग दल के समर्थन में थे? एसीएस सदस्यों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।
राशिद अहमद चौधरी ने कहा कि यदि यही काम किसी मुस्लिम समूह ने किया होता, तो हमारा अनुमान है कि मुख्यमंत्री ने निश्चित रूप से दूसरी तरह से प्रतिक्रिया दी होती। हमने निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखने का फैसला किया है, और हम हथियार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने वाले संगठन के सभी सदस्यों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story