भारत

ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश, ना करें मोबाइल का उपयोग

Nilmani Pal
22 Sept 2021 12:12 PM IST
ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश, ना करें मोबाइल का उपयोग
x
demo pic 
आदेश जारी

दादरी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने मंगलवार को पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को मोबाइल का उपयोग न करने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को सभा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में गौतमबुद्ध नगर और गैरजनपदों से आने वाले पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था हेतु ब्रीफ किया गया। पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

कार्यक्रम स्थल के आसपास के निर्माणाधीन इमारतों की तलाशी कर उसे खाली कराने के लिए निर्देशित किया साथ ही बीच-बीच में चेक करते रहने व नियमित तौर पर पुलिस बल को ड्यूटी हेतु तैनात करने के संबंध में निर्देशित किया। पुलिस कमिश्नर द्वारा सुरक्षा में लगे पुलिस बल को विशेष रूप से हिदायत देते हुए ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान अपर पुलिस, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था लव कुमार, सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी व ड्यूटी में तैनात रहने वाला समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।


Next Story