भारत

गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आईं दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश

jantaserishta.com
10 July 2023 11:04 AM IST
गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आईं दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश
x
नैनीताल: गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आईं दरारों के निरीक्षण करने के निर्देश सिचाई विभाग को दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों का संज्ञान लेते हुए गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरारों को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को दरारों को ढकने का निर्देश दिया है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि बीते वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा किले में पड़ी दरारों को तिरपाल से पूरी तरह ढक दिया गया था, परंतु इस वर्ष पीले में दरारें पूरी तरह से ढकी नहीं गई है, जिस कारण वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही हैं।लिहाजा, इसकी तात्कालिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि पीले में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्षा काल में इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और सुरक्षात्मक कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story