भारत

रैट पैड में चूहा चिपकने के बजाय ये क्या चिपका! फटी रह गई आंखें

jantaserishta.com
24 Dec 2024 12:35 PM IST
रैट पैड में चूहा चिपकने के बजाय ये क्या चिपका! फटी रह गई आंखें
x
वीडियो वायरल.
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के एक घर में चूहे पकड़ने के लिए लगाए गए रैट पैड में चूहा चिपकने के बजाय जहरीला सांप चिपक गया. यह देख घर में हड़कंप मच गया. अब घरवालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
शहर के थल सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले विहान वर्मा के घर में चूहा पकड़ने के लिए सोफे के पीछे रैट पैड रखे गए थे. लेकिन चूहा चिपकने के बजाय एक पैड पर एक जहरीला सांप चिपका मिला.
सांप के चिपकने का पता चलने पर घर मालिक ने एक सपेरे को बुलाया और सांप को रैट पैड से अलग कर वापस जंगल में छुड़वा दिया. अब सांप के रैट पैड पर चिपकने से लेकर जंगल में छोड़ने तक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 58 हजार लोग सांप के काटने से प्रभावित होते हैं, जो किसी भी देश में सबसे ज्यादा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में हर साल लगभग 45-54 लाख लोग सर्पदंश की चपेट में आते हैं जिनमें से करीब 1.38 लाख लोगों की मौत हो जाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story