भारत

राज ठाकरे के बदले सुर, अब कही यह बात

jantaserishta.com
2 May 2022 5:12 PM IST
राज ठाकरे के बदले सुर, अब कही यह बात
x

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों के सामने से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी दी थी. वहीं रविवार को उन्होंने औरंगाबाद रैली में कहा था कि सभी लोग खुशी से ईद मनाएं, लेकिन वह 4 मई को किसी की नहीं सुनेंगे. लेकिन अब राज ठाकरे का बयान आया है. इसमें उन्होंने कल मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का प्लान कैंसिल कर दिया है.

राज ठाकरे ने कहा कि कल ईद है. मुस्लिम समाज का ये त्योहार खुशी से मनाया जाए. कल कोई भी MNS कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करेगा. इसके साथ ही कहा कि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने के 4 मई के अल्टीमेट पर वह आगे बताएंगे कि क्या करना है.
राज ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर का मुद्दा धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक है. इस मामले में हमें आगे क्या करना है, इस बारे में कल यानी मंगलवार को ट्वीट कर बताऊंगा.
बता दें कि राज ठाकरे ने रविवार को औरंगाबाद रैली में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो हम महाराष्ट्र को अपनी ताकत दिखाएंगे. मस्जिदों के सामने दोगुने लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. साथ ही कहा कि अगर यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जा सकते हैं तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं. औरंगाबाद संभाजी नगर में 600 मस्जिदें हैं, नियम सबके लिए समान होने चाहिए. मैं दोहराता हूं कि मस्जिदों पर लगे सभी लाउडस्पीकर अवैध हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story