भारत

आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में लगा रॉकेट, दिवाली पर दर्दनाक हादसा

jantaserishta.com
9 Nov 2026 8:17 AM IST
आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में लगा रॉकेट, दिवाली पर दर्दनाक हादसा
x

सांकेतिक तस्वीर

अस्पताल में हुआ हंगामा.
नई दिल्ली: दिल्ली में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं. पटाखे जलाते समय 10 साल का बच्चा हादसे का शिकार हो गया. रॉकेट सीधे उसके पेट में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया. उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.
यह घटना बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी की है. परिजनों के मुताबिक, रविवार को दिवाली पर पूजा-पाठ के बाद परिवार के लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान बच्चा भी रॉकेट छोड़ रहा था. बताया गया है कि रॉकेट आसमान में जाने के बजाय बच्चे के पेट में जा लगा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के बाद परिजन बच्चे को आनन-फानन में नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस बात पर परिजन भड़क गए. उनका आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के चलते उनके बच्चे की जान नहीं बच सकी. इसी को लेकर अस्पताल में हंगामा हुआ.
बच्चे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे उसके पिता की तबीयत भी बिगड़ गई. जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है. पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story