भारत

निकायों को बदनाम करने के बजाय भूख की समस्या का समाधान करे सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

jantaserishta.com
24 Oct 2022 4:30 PM IST
निकायों को बदनाम करने के बजाय भूख की समस्या का समाधान करे सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भारत में भूख सूचकांक में गिरावट को लेकर केंद्र पर हमला बोला और कहा कि सरकार को संगठन को बदनाम करने के बजाय समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को भूख की समस्या का समाधान करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। आठ वर्षो में इस मोर्चे पर बहुत धीमी प्रगति हुई है।
खड़गे ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि दिवाली हार पर जीत का और अज्ञानता पर जागरूकता का पर्व है। जीवन को नई उम्मीदों और नए सपनों के साथ मनाने का अवसर है। यह शुभ अवसर आपका जीवन स्वास्थ्य, खुशी और शांति से रोशन करे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार की महिला और बाल विकास मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा था कि भूख सूचकांक को मापने का पैमाना गलत है। सूचकांक की गणना के लिए उपयोग किए जाने वाले चार संकेतकों में से तीन बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं, जो पूरी आबादी का प्रतिनिधि नहीं हो सकते।
आयरलैंड और जर्मनी के गैर-सरकारी संगठनों क्रमश: कंसर्न वल्र्डवाइड और वेल्ट हंगर हिल्फ द्वारा जारी ग्लोबल हंगर रिपोर्ट 2022 ने भारत को 121 देशों में 107 वें स्थान पर रखा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story