भारत
राहुल गांधी विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए योगदान दें: भाजपा प्रवक्ता
jantaserishta.com
24 Nov 2026 10:30 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विदेश की धरती से भारत को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर ईस्ट ऑफ कैलाश में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक गुरुद्वारे का दौरा किया, प्रार्थना की और सेवा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर भी परोसा।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें हमेशा समाज की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देती हैं। गुरु नानक देव जी का जीवन हमेशा सत्य और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा है। आज के इस पावन अवसर पर, हम सभी को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और साथ ही 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान, प्रदीप भंडारी ने कहा कि 'चिट्टा' (नशीला पदार्थ) एक बहुत बड़ी समस्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे खत्म करने के लिए जो 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प लिया है। वह गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो समाज से बुराइयों को मिटाने की बात करती हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विदेश की धरती से भारतीय समाज और भारत का अपमान करने का प्रयास कर रहे हैं। आज मैं उम्मीद करता हूं कि वे आत्मचिंतन करें और समाज की बेहतरी के लिए प्रयास करें। साथ ही, विदेश की धरती से भारत को बदनाम करने की बजाय समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





