Indian Army के चिनार कॉर्प्स का इंस्टाग्राम एकाउंट सस्पेंड के बाद फिर चालू

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) के श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) के इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) को बुधवार को एक्टिवेट कर दिया गया है. यह एक हफ्ते से भी अधिक समय से सस्पेंड था. भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया है कि कॉर्प्स के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को एक हफ्ते से भी ज्यादा समय पहले सस्पेंड कर दिया गया था. समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, 'फेसबुक और इंस्टाग्राम ने चिनार कॉर्प्स के हैंडल ब्लॉक कर दिए थे. ऐसा एक हफ्ते से भी पहले किया गया और इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





