भारत
प्रेरणादायक: बच्चे ने भारतीय सेना को Donate की सारी सेविंग
jantaserishta.com
16 May 2025 12:24 PM IST

x
हो रही तारीफ.
करूर: तमिलनाडु के करूर जिले में रहने वाले 8 साल के बच्चे ने अपनी सालभर की जमा की गई बचत देश के जवानों को समर्पित कर दी. सेकंड क्लास में पढ़ने वाले साई धनविश नाम के इस बच्चे ने यह दान कलेक्टर ऑफिस में खुद पहुंचकर दिया. देशभक्ति और सेवा भावना से भरे इस बच्चे का संकल्प और सोच बड़ी मिसाल है.
धनविश ने एक पीले रंग के डिब्बे में पूरे साल अपने रिश्तेदारों से मिली छोटी-बड़ी रकम को जमा किया था. इस पैसे को उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता के साथ करूर कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर भारतीय सेना के नाम दान कर दिया. धनविश की पहल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और लोगों का दिल छू लिया.
धनविश पहले भी सेवाभावना का परिचय दे चुके हैं. उन्होंने वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए भी अपनी जमा पूंजी दान की थी. वो नियमित रूप से जरूरतमंद बुजुर्गों को मंदिरों में कपड़े और भोजन वितरित करते हैं.
धनविश का छोटा भाई जीतेश 4 साल का है. वह एक साधारण परिवार से आते हैं. धनविश के माता-पिता सतीश कुमार और पवित्रा वेल्लियानई इलाके में मछली की दुकान चलाते हैं. आर्थिक सीमाएं कभी भी इस बच्चे की सेवा भावना के आड़े नहीं आईं. धनविश ने बताया कि 29 जून को जब मेरा बर्थडे आता है, तब हर साल जरूरतमंद लोगों को खाना बांटते हैं. लोगों का कहना है कि देश की सेवा में खुद को समर्पित करने की यह भावना इस नन्हे बालक को विशेष बनाती है. उनकी सोच और कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





