भारत
'आपसे मिली प्रेरणा' : पश्चिम से दक्षिण तक, फिल्मी सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर किया सलाम
jantaserishta.com
17 Sept 2025 1:13 PM IST

x
मुंबई: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर जहां आम लोग उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जता रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोने से सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की तारीफ की।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले… आप भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें। हैप्पी बर्थडे कैप्टन।''
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने कहा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ, खुशहाल रहें और अपनी नेतृत्व क्षमता से हम सभी को प्रेरित करते रहें।'' अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने अपने संदेश में लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लिए अच्छी सेहत और शक्ति की कामना करता हूं।''
तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू ने कहा, ''नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपकी यात्रा और नेतृत्व लाखों लोगों जैसे मुझे भारत के लिए बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। भगवान शिव से प्रार्थना है कि वे आपको और अधिक शक्ति और अच्छी सेहत दें।''
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपको अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और देश की सेवा में सफलता की कामना करता हूं।''
अजय देवगन ने अपने संदेश में लिखा, ''आपका नेतृत्व हर भारतीय में आशा और गर्व की भावना जगाता है। आपके इस खास दिन पर हम आपकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र के लिए अनंत प्रेरणा की कामना करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, मोदी जी।''
सनी देओल ने बेहद भावनात्मक अंदाज में लिखा, ''हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वां जन्मदिन बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करें।'' प्रसिद्ध निर्देशक एसएस राजामौली ने लिखा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान और खुशहाल रहें।''
सुनील शेट्टी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति आपकी अथक सेवा और अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती है। भारत को आगे बढ़ाने के लिए आपकी निरंतर शक्ति, स्वास्थ्य और दूरदृष्टि के लिए प्रार्थना करता हूं।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





