भारत
चोरी करने वाला शातिर दबोचा गया, इस फिल्म से हुआ प्रेरित
jantaserishta.com
24 Jun 2023 9:00 AM IST

x
DEMO PIC
शहरभर में दर्ज 20 आपराधिक मामलों में शामिल एक भगोड़े हिस्ट्रीशीटर को राष्ट्रीय राजधानी के डाबरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्ली: शहरभर में दर्ज 20 आपराधिक मामलों में शामिल एक भगोड़े हिस्ट्रीशीटर को राष्ट्रीय राजधानी के डाबरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी निवासी मनीष कलावत उर्फ काना (25) के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से राजस्थान के कोटपूतली का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अनुसार जानकारी मिली थी कि, सुल्तानपुरी क्षेत्र का एक चोर कलावत दो साल से फरार था, दिल्ली लौट आया है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी पहले ही कई मामलों में नामजद है। सुराग मिलने के बाद आरोपी को जाल बिछाकर डाबरी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह पहले भी डकैती, स्नैचिंग और चोरी के 20 से अधिक मामलों में शामिल है।
बताया जा रहा है कि उसने 'धूम' फिल्म से प्रेरणा पाकर स्नैचिंग शुरू कर दी, और जल्द ही स्नैचिंग और डकैती की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। स्पेशल सीपी ने कहा, वह रेसिंग मोटरसाइकिल चुराता था साथ ही स्नैचिंग और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। अधिकारी ने बताया कि उसके पास पैसे खत्म हो गए थे और वह अपराध करने के लिए राजस्थान से दिल्ली लौट आया। हालांकि, वह किसी नई घटना का अंजाम देता, उसे पकड़ लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





