भारत
अक्षय कुमार से प्रेरित होकर बीजेपी के मंत्री ने किया ट्वीट, एक्टर ने दिया जवाब
jantaserishta.com
14 April 2023 4:04 PM IST

x
पढ़ें वायरल खबर.
मुंबई (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, जो जल्द ही 'ओएमजी 2' में नजर आएंगे, उन्होंने नागालैंड के जनजातीय मामलों के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को जवाब दिया, जिन्होंने कहा था कि वह अक्षय कुमार से प्रेरित हैं। हाल ही में तेमजेन एक इवेंट में गए थे, जहां अक्षय कुमार पहले से ही मौजूद थे। एक्टर के इस गुण को देख मंत्री ने कहा कि वह अक्षय कुमार से काफी प्रेरित हैं, क्योंकि वह समय के बड़े पाबंद हैं। उन्होंने इवेंट की अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, देखो! मैं वीआईपी नहीं हूं, मैं बस दर्शकों से पहले आ जाता हूं। अक्षय कुमार से प्रेरित!
अक्षय ने तेमजेन इम्ना अलॉन्ग के इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा: हाहा धन्यवाद। और मैं आपके सेंस ऑफ ह्यूमर से बहुत प्रेरित हूं।
इसके बाद, तेमजेन इमना अलॉन्ग ने अपने क्लासिक अंदाज में एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वह अक्षय कुमार की फिटनेस के फॉलोअर भी हैं, लेकिन उन्हें व्यायाम करना मुश्किल लगता है।
Haha! Thank you. And I’m very inspired by your sense of humour @AlongImna https://t.co/6Po6hFbXdl
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 13, 2023
Tagsअक्षय कुमारनागालैंडतेमजेन इम्ना अलॉन्गनागालैंड बीजेपीAkshay KumarNagalandTemjen Imna AlongNagaland BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





