भारत

दुष्कर्म पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की आपत्तिजनक बात, ऑडियो वायरल के बाद निलंबित

jantaserishta.com
28 Sept 2023 12:55 PM IST
दुष्कर्म पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की आपत्तिजनक बात, ऑडियो वायरल के बाद निलंबित
x

DEMO PIC 

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को दी गई है.
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल स्थित गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से कुछ आपत्तिजनक बातें की थी जिसकी प्राथमिक जांच की गई। वह दोषी पाए गए, उन्हे निलंबित कर दिया गया है। अब विभागीय कार्यवाही होगी।
पुलिस के जानकारों ने गुरुवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से आपत्ति जनक तरीके से बात की। इसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की शिकायत मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story