
x
मुख्यमंत्री ने शोक जताया है.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में होली की ड्यूटी के दौरान निरीक्षक संजय पाठक की तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पाठक के निधन पर शोक जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक संजय पाठक की होली पर बेटमा में ड्यूटी लगाई गई थी। वह अपने कार्य पर तैनात थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पाठक को हार्ट अटैक आया था और इसी के चलते उनकी मृत्यु हुई है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरीक्षक पाठक के निधन पर शोक जताते हुए कहा, "इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ मध्य प्रदेश पुलिस निरीक्षक संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।"
उन्होंने आगे कहा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। दरअसल, शुक्रवार को होली और रमजान माह के जुमे की नमाज थी, इसके चलते राज्य के सभी हिस्सों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी और इसलिए विभिन्न कार्यालयों में तैनात अफसरों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। राज्य में सुरक्षा के इंतजाम के चलते पर्व शांति से सम्पन्न हो गया। पुलिस बल ने पूरे समय गश्त की और सामाजिक तत्व पर नजर रखी जिसके चलते किसी भी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बनी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





