भारत

रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, महिला थाने में की छिपने की कोशिश

jantaserishta.com
28 Feb 2025 5:54 PM IST
रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा, महिला थाने में की छिपने की कोशिश
x
ACB के पास शिकायत दर्ज कराई.
रांची: रांची के कोतवाली थाने में पदस्थापित दारोगा ऋषिकांत को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, दारोगा ने भागकर महिला थाने में छिपने की कोशिश की। टीम ने अंततः उसे अपने शिकंजे में ले लिया।
दारोगा एक व्यक्ति का जब्त किया गया मोबाइल रिलीज करने के लिए रिश्वत ले रहा था। आरोप है कि उसने केस डायरी लिखने के लिए अलग से 20 हजार रुपए की मांग की थी। एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रांची के एक व्यक्ति को कोतवाली थाने की पुलिस ने पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी का एक कीमती मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया था। इस केस में दारोगा ऋषिकांत को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया था।
आरोपी ने जब मोबाइल फोन रिलीज करने का आग्रह किया तो दारोगा ने उससे रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद आरोपी के भाई ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने प्रारंभिक जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद दारोगा के ट्रैप की योजना तैयार की गई। शुक्रवार को तय योजना के अनुसार, दारोगा को जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई, एसीबी के दस्ते ने उसे घेरा। खुद को फंसता देख दारोगा ने भागकर महिला थाना परिसर में छिपने की कोशिश की। गिरफ्तार दारोगा से पूछताछ चल रही है।
झारखंड में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में औसतन हर सातवें दिन एक लोकसेवक को गिरफ्तार किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story