भारत

इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली महिला नायब तहसीलदार की आपत्तिजनक फोटो, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
16 March 2021 9:50 AM IST
इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर डाली महिला नायब तहसीलदार की आपत्तिजनक फोटो, जानिए पूरा मामला
x
उनपर IPC और आईटी एक्ट के चार्जेज लगाए गए हैं.

मध्य प्रदेश में एक पुलिस इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक महिला राजस्व अधिकारी का आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दिया है. इसके बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दतिया पुलिस थाने में पोस्टेड इंस्पेक्टर शिशिर दास ने सीहोर में पोस्टेड महिला राजस्व अधिकारी का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद से पुलिस विभाग में हंगामा मचा हुआ है. दोनों के बीच एक पुराना विवाद भी चल रहा था जिसे लेकर इंस्पेक्टर शिशिर दास, महिला अधिकारी पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा था.
ASP(Additional Superintendent of Police) समीर यादव ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि नायाब तहसीलदार महिला की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर शिशिर दास को अरेस्ट कर लिया गया है. उनपर IPC और आईटी एक्ट के चार्जेज लगाए गए हैं. दिन में कोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दे दी गई है.
ये पहली घटना नहीं है जब सरकारी अधिकारी ही अपराध में लिप्त पाए गए हैं. बीते दिनों एचएएल (HAL) में तैनात एक इंजीनियर ने 7 साल के बच्चे से छेड़छाड़ की. जिसके बाद परिजनों को पता चला तो परिजनों ने इंजीनियर की जमकर हजामत की. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. ये मामला कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र का है.
प्रयागराज की एचएएल में तैनात इंजीनियर अनिल पांडेय अपने घर कानपुर आया हुआ था. एक 7 साले के मासूम बच्चे से पानी मंगाया और पानी मंगाने के बहाने दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद बच्चे ने अपने पिता को इंजीनियर की पूरी करतूत बता दी और इंजीनियर का भंडाफोड़ हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story