भारत

थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल...जिसको जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद

jantaserishta.com
26 July 2026 2:08 PM IST
थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल...जिसको जेल भिजवाया, उसी से शादी की जिद
x
फिनायल पी लिया.
गोरखपुर: एक दिन पहले लड़की ने जिस युवक को जेल भिजवाया, अगले ही दिन उसी से शादी की जिद लेकर थाने पहुंच गई. पुलिस ने कहा कि आरोपी जेल में है, यहां नहीं बुलाया जा सकता. इसके कुछ देर बाद लड़की ने थाने के बाहर जाकर फिनायल पी लिया. देखते ही देखते थाने में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस उसे अस्पताल लेकर दौड़ी. ये कहानी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई है.
दरअसल, गोरखपुर के चौरी चौरा थाने में पहुंचकर लड़की ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इसके बाद शनिवार को वही लड़की फिर चौरी चौरा थाने पहुंची. इस बार उसकी मांग अलग थी. वह पुलिस से कहने लगी कि उस युवक को बुलाइए, मैं उससे शादी करना चाहती हूं. पुलिस ने समझाया कि जिस युवक की बात वह कर रही है, वह अब जिला जेल में बंद है. उसे थाने नहीं बुलाया जा सकता. अगर मुलाकात करनी है तो जेल के नियमों के तहत प्रक्रिया अपनानी होगी.
लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही. पुलिस के मुताबिक, कुछ देर बाद युवती थाने के बाहर गई और अपने पर्स से फिनायल की बोतल निकालकर पी ली. यह देखते ही पुलिसकर्मी उसकी तरफ दौड़े. उसे तुरंत चौरी चौरा सीएचसी ले जाया गया. वहां से हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.
इस मामले में सीओ चौरी चौरा कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को थाने में बुलाने की जिद करने लगी. उसे बताया गया कि आरोपी जिला जेल में बंद है. उससे यहां थाने पर मिलना संभव नहीं है. उसे जेल में जाकर मिलने को कहा गया. कुछ देर बाद सूचना मिली कि पीड़िता की तबीयत खराब हो गई है, उसने घरों में इस्तेमाल होने वाला फिनायल पी लिया है. उसके घर वालों को सूचना दी गई है. अस्पताल में उसकी स्थिति सामान्य है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story