भारत

पति को वश में करने की जिद, पत्नी ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम

jantaserishta.com
15 Nov 2022 2:59 PM IST
पति को वश में करने की जिद, पत्नी ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ज्योतिषि को 59 लाख रुपये दिए.
मुंबई: मुंबई से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने कारोबारी पति को वश में करने के लिए ज्योतिषि को 59 लाख रुपये दिए. यह घटना मुंबई के पवई इलाके की है. पुलिस ने महिला के पूर्व प्रेमी परेश गड़ा और ज्योतिषि बादल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और बेईमानी से पैसा लेने का मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक ज्योतिष और महिला के एक्स लवर ने मिलकर कारोबारी की पत्नी से 'काला जादू' के नाम पर पति को वश में कराने का विश्वास देकर उससे 24 लाख रुपये का सोना और 35 लाख रुपये की नगदी ली.
38 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वो ज्योतिष बादल शर्मा से मिली थी. यह घटना 13-18 अक्टूबर के बीच हुई. पुलिस जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. महिला के पति ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने कर्मचारियों को दिवाली पर सैलरी देने के लिए यह रुपये घर पर रखे थे. जब सैलरी देने का समय आया तो अलमारी खोलकर देखा तो उसमें 35 लाख रुपये नहीं थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस काम में महिला के पूर्व प्रेमी परेश ने ज्योतिष बादल की मदद की. 13 साल पहले जब कारोबारी को अपनी पत्नी के अफेयर का पता चला तो उसके बाद से ही दोनों के बीच झगड़ होने लगे थे. इससे परेशान होकर कारोबारी की पत्नी उसे अपने वश में करना चाहती थी. महिला ने पुलिस को बताया कि ज्योतिष बादल ने उससे कहा था कि वह उसके पति को वश में करने के लिए काला जादू करेगा. क्योंकि उसका पति सिर्फ अपने भाई और परिवार वालों की ही सुनता था.
कारोबारी का कहना है कि उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया. काफी कोशिश करने के बाद जब पति और देवर ने भरोसे में लेकर पूछा तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए. फिर तुंरत ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story