भारत
बस के अंदर कंडक्टर ने महिला को हवस का शिकार बनाया, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 Nov 2022 10:40 AM IST

x
DEMO PIC
महिला को ऐसे फंसाया।
शिवपुरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बस के भीतर कंडक्टर ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। कंडक्टर ने महिला को बस के गलत दिशा में जाने की जानकारी देकर बैठाया और बस के भीतर ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस थाने में पहुंची महिला ने बताया कि वह अपनी ससुराल बड़ोनी गांव से मायके ललितपुर जाने के लिए निकली हुई थी। वह पिछोर से चंदेरी की ओर जा रही बस में सवार होकर चंदेरी पहुंची, जहां से उसे ललितपुर की ओर जाने वाली बस में बैठना था। कंडक्टर ने उसे गलत जानकारी देकर अपनी शिवपुरी की ओर जाने वाली बस में बिठा लिया ।
पुलिस को महिला ने बताया कि उसने ललितपुर जाने वाली बस में बैठाने के लिए कंडक्टर को कहा, मगर वह दूसरी बस आने की बात कहकर शिवपुरी तक ले गया और वहां बताया कि ललितपुर की बस सुबह मिलेगी। उसने बस में ही रात बिता को कहा। इसके बाद कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
शिवपुरी कोतवाली टीआई अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





