Top News

डोसा में दिखा कीड़ा, फिर रेस्टोरेंट में जो हुआ वो हैरान कर देगा!

jantaserishta.com
3 Dec 2023 1:59 PM IST
डोसा में दिखा कीड़ा, फिर रेस्टोरेंट में जो हुआ वो हैरान कर देगा!
x

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक फैमिली रेस्टोरेंट में डोसा खाने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने खाने में डोसा ऑर्डर किया. जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने थाली में उन्हें डोसा परोसा तो उसमें गौर से देखने पर कीड़ा नजर आया. डोसा में कीड़ा होने की शिकायत रेस्टोरेंट संचालक से की तो कहासुनी होने लगी. इसके बाद रेस्टोरेंट और आसपास बवाल हो गया. इस मामले की शिकायत पुलिस और फूड डिपार्टमेंट से की गई है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके का है. यहां एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल हुआ. इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. दरअसल, एक परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था. इस दौरान उन्होंने डोसा ऑर्डर किया.

जब डोसा थाली में परोसकर उन्हें दिया गया तो डोसे के अंदर कुछ कीड़े निकल आए. इसको लेकर ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी होने लगी. इसके बाद बात बढ़ी और गाली गलौज हुई. देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा. घटना के बाद मचे बवाल से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.

इस विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया. इसके बाद रेस्टोरेंट पहुंचीं वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने इसकी लिखत शिकायत खाद्य विभाग से करते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि खाने में कीड़ा निकला, जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने अभद्रता की. इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story